जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत एक और लावारिस मरीज की मौत हो गई। शुक्रवार को बुजुर्ग महिला का शव मिलने के बाद चार दिन में मृत लावारिस मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। होमगार्ड प्रभारी कृष्णा सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल के पीछे चहारदीवारी के भीतर एक महिला के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर सफाईकर्मियों की मदद से उसे इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बुजुर्ग महिला कई दिनों से अस्पताल में इलाजरत थी और शुक्रवार को वार्ड से बाहर निकल गई थी। घटना की सूचना एमजीएम थाना को दे दी गई है। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

हिंदी हिन्दुस्त...