Jamshedpur News: एमजीएम में पहली बार फाइबर ऑप्टिक तकनीक से हुई सर्जरी
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल के एनेस्थीसिया और सर्जरी विभाग की टीम ने जटिल एयरवे केस में सफलता हासिल की है। फाइबर ऑप्टिक तकनीक की मदद से 62 वर्षीय महिला की सफल सर्जरी की गई। जुगसलाई (मिल्लत नगर) निवासी 62 वर्षीय फिरोजा खातून के पित्ताशय में पथरी और सूजन (कैलकुलस कोलेसिस्टाइटिस) थी। सामान्य रूप से ऑपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश करने के लिए मुंह के रास्ते ईटी ट्यूब डाली जाती है, ताकि बेहोशी के दौरान कृत्रिम सांस दी जा सके और बेहोशी की दवा (गैस) दी जा सके। अधिक वजन, छोटी गर्दन और जटिल सांस की नली (डिफिकल्ट एयरवे) के कारण मरीज को एनेस्थीसिया देना और सांस की नली में ट्यूब डालना चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा था।
सर्जरी की प्रक्रिया इस स्थिति से निपटने के लिए एनेस्थीसिया टीम ने आधुनिक 'फाइबर ऑप्टिक ब्रोंकोकोस्कोपिक इंट्यूबेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.