Jamshedpur News: एमजीएम में तैनात महिला होमगार्ड ने पी फिनाइल, चार महीने से नहीं मिला था मानदेय
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- Jamshedpur News: चार महीने से मानदेय नहीं मिलने की वजह से एमजीएम मेडिकल कॉलेज की एक महिला होमगार्ड जवान ने बुधवार को फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला दोपहर में शौचालय के बाहर रखी फिनाइल की बोतल पी ली। सफाईकर्मी द्वारा छोड़ी गई बोतल में कुछ फिनाइल बचा था। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत इमरजेंसी में भर्ती किया गया। महिला होमगार्ड ने बताया कि उन्हें मार्च से जून तक का मानदेय नहीं मिला है और जुलाई भी शुरू हो चुका है। पति उनके साथ नहीं रहते हैं। एक बेटा मुसाबनी में अपनी नानी के पास रहकर यूकेजी में पढ़ाई कर रहा है। बेटे की चार महीने की स्कूल फीस, नई कक्षा की किताब-कॉपी का खर्च बकाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.