Jamshedpur News: एमजीएम में तीन विभागों में अंतिम बार हो रहा डिप्लोमा में नामांकन
जमशेदपुर, अक्टूबर 16 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में नीट से पीजी और डिप्लोमा में नामांकन शुरू हो गया है, लेकिन डिप्लोमा में यह अंतिम नामांकन होगा। इसके बाद से यहां डिप्लोमा की पढ़ाई नहीं होगी। नेशनल मेडिकल कमीशन ने कहा कि 2027-28 से डिप्लोमा के कोर्स मेडिकल कॉलेजों से बंद कर दिए जाएंगे। देश भर में पीजी और डिप्लोमा कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तीन विभागों में डिप्लोमा की पढ़ाई होती है। यहां गायनी विभाग, शिशु रोग विभाग और रेडियोलॉजी विभाग में यह पढ़ाई होती है। इन तीनों विभाग में डिप्लोमा के दो-दो सीटें हैं। ये कोर्स दो-दो साल के होते हैं। जबकि पीजी की पढ़ाई तीन सालों की होती है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इन तीन विभागों में से दो गायनी और शिशु विभाग में पीजी की भी पढ़ाई होती है। गायनी में पीजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.