Jamshedpur News: एमजीएम में जल्द लगेगी एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन व ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट्स मशीन
जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- Jamshedpur News: कोल्हान के मुख्य अस्पताल एमजीएम में मरीजों की जांच, इलाज व सुरक्षित ऑपरेशन योजना के तहत जांच यंत्र बढ़ाने की कवायद चल रही है। इससे अस्पताल में एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन की खरीद जल्द होगी। ऑर्थोपेडिक विभाग में हिप और घुटना प्रत्यारोपण के लिए इम्प्लांट्स मशीन का टेंडर हुआ है। बताया जाता है कि, अस्पताल प्रबंधन विभिन्न विभागों की जरूरत के अनुसार जांच उपकरण की व्यवस्था में जुटा है ताकि, मरीजों को सरकारी अस्पताल में बेहतर जांच एवं इलाज के साथ ऑपरेशन की सुविधा मिल सके। एनेस्थीसिया विभाग में वर्कस्टेशन द्वारा ऑपरेशन के लिए मरीजों को सुरक्षित बेहोश करने और सर्जरी के दौरान शरीर की हरकत पर नजर रखने में सहूलियत होगी। मालूम हो कि, एमजीएम अस्पताल को डिमना में शिफ्ट करने के साथ राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय कई तरह के अत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.