जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी के पास एक लावारिस व्यक्ति की मौत हो गई। करीब दो घंटे से अधिक समय पर वह वहां पड़ा रहा। वहां खड़े गार्ड ने इसकी सूचना डॉक्टरों को दी, जिसके बाद जांच कर मृत घोषित कर दिया गया। शव को शीत गृह में रखवा दिया गया। लोगों ने बताया कि वह मरीज नहीं था, बल्कि वहां आए दिन आ जाता था और भोजन वितरण के समय भी रहता था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्टेशन पार्किंग में अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...