Jamshedpur News: एमजीएम में एक एक्सरे मशीन बंद, दूसरे में दिनभर लगती है कतार
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में मरीजों को एक्सरे के लिए तीन-चार घंटे कतार में लगना पड़ता है। लंबी कतार से परेशान मरीजों को एक्सरे के लिए दूसरे दिन फिर अस्पताल जाना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल के पदाधिकारी और कर्मचारी मरीजों की समस्या पर ध्यान नहीं देते है। बताया जाता है कि एमजीएम अस्पताल में दो एक्सरे मशीन है, लेकिन सिर्फ एक मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरी मशीन ज्यादातर बंद ही रहती है। वर्षों पुरानी मशीन से एक्सरे स्पष्ट नहीं दिखता। इससे एक्सरे एक ही मशीन से होता है। मालूम हो कि एमजीएम अस्पताल में ओपीडी के अलावा इमरजेंसी और भर्ती मरीजों का भी एक्सरे उसी से होता है। एक ही मशीन पर दबाव होने से जांच प्रक्रिया धीमी हो जाती है, क्योंकि अस्पताल में विभिन्न तरह के मरीजों का रोज डेढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.