Jamshedpur News: एमजीएम में इम्प्लांट का रहेगा स्टॉक, हड्डी मरीजों के ऑपरेशन में नहीं होगी देर
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में हड्डी रोगियों के ऑपरेशन में ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट के कारण देरी नहीं होगी, क्योंकि इसके लिए अब इम्प्लांट का स्टॉक रखा जाएगा। अस्पताल में हड्डी को जोड़ने के लिए चिकित्सा उपकरण (इम्प्लांट) जैसे प्लेट, रॉड, स्क्रू, कूल्हे का बॉल, घुटने का कैप लगते हैं। इनकी मरीजों के ऑपरेशन में जरूरत पड़ती है। ऑपरेशन के पहले मरीज को खुद ये उपकरण खरीदकर मंगाना पड़ता है या फिर आयुष्मान वाले मरीजों के लिए पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए खरीदकर मंगाने में समय लगता है। इसके कारण मरीजों के ऑपरेशन में कई दिन की देर हो जाती है। इससे विभाग का बेड भी फुल रहता है और नए मरीजों को भी ऑपरेशन के लिए लंबी कतार में लगना होता है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम में अगले माह शुरू हो सकती है जन औषधि, मिलेंगी सस्ती दवाइयां इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.