Jamshedpur News: एमजीएम में आई मशीन, बिना सूई चुभोए नवजात में पीलिया का चलेगा पता
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में अब नवजात बच्चों में पीलिया (जॉन्डिस) की जांच के लिए सूई चुभोकर खून का सैंपल लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल के शिशु रोग विभाग में बिलीरुबिनोमीटर मशीन लगाई गई है। इसकी मदद से नवजात के शरीर पर मशीन को सटाकर महज कुछ सेकेंड में बिलीरुबिन का स्तर पता लगाया जा सकेगा। साथ ही डॉक्टरों को तत्काल जांच रिपोर्ट मिलने से इलाज में भी तेजी आएगी। अबतक नवजात में पीलिया की आशंका होने पर खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजना पड़ता था। इसकी रिपोर्ट आने में दो दिन तक लग जाते थे। इस दौरान कई बच्चों को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती रखना पड़ता था। रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर तय कर पाते थे कि बच्चे को भर्ती रखने की जरूरत है या नहीं। इससे अस्पताल के बेड भी अनावश्यक रूप से घिरे रहते थे। जानकारी हो कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.