Jamshedpur News: एमजीएम में अब 20 बेड का आईसीयू वार्ड, गंभीर मरीजों को राहत
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए सुविधा बढ़ा दी गई है। अब अस्पताल में कुल 20 बेड पर आईसीयू की सुविधा है। पहले यहां सिर्फ 10 बेड का आईसीयू वार्ड था। नया वार्ड शुरू होने से गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत कम पड़ेगी। बता दें कि अस्पताल शुरू होने के कई महीने बाद 10 बेड का आईसीयू शुरू किया गया था। सीमित बेड होने के कारण गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने पर रेफर करना पड़ता था। अस्पताल में आईसीयू के लिए बनाया गया एक वार्ड खाली पड़ा था। पिछले दिनों इसमें नए बेड लगाकर आईसीयू शुरू कर दिया गया। इसमें हर बेड पर मॉनिटर लगाया गया है। इससे मरीज का बीपी, ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट और ईसीजी लगातार मॉनिटर किया जा सकता है। हालांकि, आईसीयू में अभी भी कई अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है।
आईसीयू बेड की कमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.