Jamshedpur News: एमजीएम में अगले माह शुरू हो सकती है जन औषधि, मिलेंगी सस्ती दवाइयां
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अगले महीने जन औषधि की दुकान शुरू हो सकती है। इससे मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां मिलने लगेंगी। एमजीएम अस्पताल को साकची से डिमना में शिफ्ट हुए एक साल हो गए, लेकिन यहां जन औषधि की दुकान नहीं खुल सकी। जबकि इसके लिए करीब छह महीने से अधिक समय से प्रयास किया जा रहा है। कई बार चर्चा और प्रक्रिया के बाद इसका टेंडर कर आवेदक को चयनित कर लिया गया है। अब इसपर उपायुक्त से हरी झंडी लेकर दुकान शुरू करने के लिए अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके खुल जाने से दवाइयां बाजार से काफी कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: अब दवाओं के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, खुलेगी जिले की पहली अमृत फार्मेसी इससे एमजीएम में आने वाले गरीब मरीजों को सबसे अधिक लाभ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.