Jamshedpur News: एमजीएम पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबांकी पंचायत के चांदनी चौक स्थित गुरमा हाट में शनिवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों और युवाओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। थाना प्रभारी सचिन दास ने लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाता या एटीएम संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। सड़क सुरक्षा पर चर्चा करते हुए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया। इसके अलावा पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.