जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत जूनियर डॉ. समीर कुमार और डॉ. सक्षम सिंह को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के साथ विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, जूनियर डॉक्टर, मेडिकल छात्र-छात्राएं एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने भाग लिया। दिवंगत डॉक्टरों के निधन पर शोक व्यक्त कर परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। मालूम हो कि डिमना लेक में डूबने से दोनों जूनियर की मौत हुई थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: डॉ. सक्षम के पिता ने भी यश, सचिन और साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया यह भी पढ़ें- यूजी छात्रों को भी छात्रावास खाली करने का मिला निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...