जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 लिफ्ट हैं, लेकिन उसमें से 4 लिफ्ट ही चालू है। इन चारों में भी आए दिन कोई न कोई खराब हो जाती है। शनिवार रात भी ऐसा ही हुआ, जिसके कारण परिजनों को काफी परेशानी हुई। शनिवार रात करीब 9 बजे चौथी मंजिल से नीचे उतर रहे दो बच्चों, एक महिला एवं एक पुरुष करीब 15 मिनट तक फंसे रहे। सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने बी शिफ्ट के इंचार्ज जसबीर सिंह के नेतृत्व में तत्परता दिखाते हुए ग्राउंड फ्लोर में लिफ्ट के गेट को खोलकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकलने के बाद उनलोगों ने इसे अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताया। इस तरह की लापरवाही से किसी का दम घुट सकता है या फिर कोई घटना हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...