जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार को एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है और मरीज को लगाया गया सिलेंडर भी खाली था। हंगामे के बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, आजाद बस्ती निवासी 23 वर्षीय मुस्कान खातून की पांच महीने पहले मुसाबनी में शादी हुई थी। मायके वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। उसे पीलिया हो गया था और खून की भी कमी थी। दो दिन पहले ससुराल वाले उसे इलाज के लिए जमशेदपुर लेकर आए थे। हालत गंभीर होने पर उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था.

वेंटिलेटर की कमी सोमवार को टीएमएच के डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखने की सलाह दी। वहां वेंटिलेटर का खर्च...