जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में शनिवार को पहली मंजिल पर खून की जांच कराने के दौरान जमीन पर गिरे एक पर्स को लेकर दो महिलाओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक विवाद होता रहा। मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल प्रबंधन को पुलिस को सूचना देनी पड़ी। हालांकि, बाद में लिखित शिकायत नहीं होने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। जानकारी के अनुसार, चांडिल बाजार से अपना और बेटी का इलाज कराने पहुंची मंजू दास ने शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से पर्स चोरी होने की शिकायत की। सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पता चला कि एक महिला, जो अपने परिजन का इलाज कराने आई थी, उसने जमीन पर गिरा पर्स उठाया था। वह अस्पताल के एक स्टाफ की परिचित और सूरदा, मुसाबनी की रहने वाली है। फोन पर संपर्क करने पर महिला ...