जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: डिमना स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में करीब 437 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद चार लिफ्ट भी ठीक से नहीं चल रही हैं। शनिवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक लिफ्ट पांचवीं और छठी मंजिल के बीच अचानक खराब हो गई। इसमें 20 से अधिक मरीज और परिजन फंस गए। करीब 15 मिनट बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। शनिवार को अस्पताल की एक लिफ्ट में 20 से अधिक मरीज और परिजन सवार थे। अचानक लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई। इसके बाद सभी लोग करीब 15 मिनट तक अंदर फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे लोगों के बीच अफरा-तफरी और घबराहट का माहौल बन गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान को फोन किया। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद कुछ लोगों ने बताया कि...