जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जाकिरनगर ओल्ड पुरुलिया रोड के एमओ अकेडमी प्रांगण मे आयोजित अवार्ड समारोह में स्कूल के माध्यमिक परीक्षा मे सभी सफल विद्यार्थियों को अवार्ड व सनद देकर सम्मानित किया गया । स्कूल मे कुल 76 विद्यार्थी सफल हुए उन मे 67 ने प्रथम डिविजन से सफलता प्राप्त की जबकि मात्र 9 विद्यार्थी ने द्वितीय स्थान से सफलता पाई । समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के खेल विभाग के डा . हसन इमाम मलिक व विशिष्ठ अतिथि प्रो. लइकुर रहमान चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य मे सभी विद्यार्थियों को सुभकामना देते हुए स्कूल के सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं को उनकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा की । इस अवसर पर स्कूल के सचिव मुसन्ना हसन उसमानी, डायरेक्टर जामी उसमानी, प्रधानाध्यापक समी अहमद खान, रूमी उसमानी सभी ...