जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: पटमदा: केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर सोमवार को पटमदा प्रखंड कमेटी की ओर से एक बैठक अश्विनी महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान खान एवं खनिज संशोधन विधेयक (एमएमडीआर बिल) के बारे में झामुमो के जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन, वरिष्ठ नेता महाबीर मुर्मू एवं जिला संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू के द्वारा विभिन्न पंचायतों से आए झामुमो कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी। चंद्रशेखर टुडू ने कहा कि झारखंड के लिए यह काला कानून है जो राज्य के विकास में बाधक है। मौके पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, हरिहर सिंह, रामनाथ महतो, बेनीमाधव दत्त, सत्यवती सिंह, जितुलाल मुर्मू समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं। यह भी पढ़ें- विधायक आवास में झामुमो नगर कमेटी की बैठक 26 को यह भी पढ़ें- खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ होगा आंदोलन : विधाय...