Jamshedpur News: एपीआर नायर डिबेट कंपीटिशन में एपीजे कलाम स्कूल बना चैंपियन
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो में आयोजित दो दिवसीय एपीआर नायर डिबेट कंपीटिशन संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में एपीजे कलाम हाई स्कूल की टीम चैंपियन बनी, जबकि हनफिया हाई स्कूल उपविजेता रहा. प्रतियोगिता में वेनस पब्लिक स्कूल, मॉडल स्कूल, मेरी पब्लिक स्कूल और झारखंड पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के 163 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस डिबेट कंपीटिशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का उपयोग और क्या एआइ आने वाले समय में मानव की जगह ले सकता है?' विषय पर गंभीर चर्चा हुई। रिजवान, रफत आरा, फरहत और शिगुफा ने प्रतियोगिता में निर्णायक (जज) की भूमिका निभायी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. अफरोज और ताहिर हुसैन ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.