जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शिक्षाविद एपीआर नायर की पुण्यतिथि के अवसर पर मानगो में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ अफरोज शकील ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें दलमा एलेवन, जाकिर नगर एकादश, शेरे पंजाब एकादश और सनराइज क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का समापन बुधवार को होगा। विजेता टीम को एपीआर नायर ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता, प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को भी सम्मानित किया जाएगा। अंपायरिंग की जिम्मेदारी संजय टुडू, सोमनाथ विश्वास, विश्वनाथ लोहरा और वृहस्पति महतो ने निभाई। कोच अजय दास, विकास मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन...