Jamshedpur News: एनएमएल में 25 अगस्त को मेटलर्जी एंड मटेरियल्स क्विज
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: भारतीय धातु संस्थान (आईआईएम) जमशेदपुर चैप्टर की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 14वीं वार्षिक मेटलर्जी एंड मटेरियल्स क्विज का आयोजन 25 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता दोपहर दो बजे सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातु प्रयोगशाला ऑडिटोरियम, बर्मामाइंस में होगी। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों में मेटलर्जी और मटेरियल्स साइंस के प्रति रुचि जगाना है। आधुनिक समाज और तकनीकी विकास में धातुओं, मिश्र धातुओं तथा उन्नत सामग्रियों की भूमिका से छात्रों को अवगत कराना भी इसका अहम लक्ष्य है। आईआईएम जमशेदपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अतनु रंजन पाल और सचिव डॉ. गोपी किशोर मंडल ने शहर के विद्यालयों व विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.