जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का समापन समारोह मंगलवार को किया गया। स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर आधारित इस पखवाड़े के दौरान पर्यावरण संरक्षण, उत्तरदायी अपशिष्ट प्रबंधन और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं।अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को स्वच्छता शपथ और एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण से हुई। इसके बाद कार्यस्थलों को व्यवस्थित रखने के लिए स्वच्छ डेस्क अभियान, और जरूरतमंदों के लिए नेकी की दीवार का पुनरुद्धार जैसी पहले आयोजित की गईं, जिसके तहत एकत्रित सामग्री रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी को सौंपी गई। विशेष सत्र में अपशिष्ट-से-संपदा तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही, प्रशासनिक दक्षता ...