जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर द्वारा केंद्रीय पब्लिक स्कूल जमशेदपुर के विद्यार्थियों के लिए सीएसआईआर-जिज्ञासा पहल के अंतर्गत एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें अनुसंधान एवं नवाचार से परिचित कराना था। कार्यक्रम में कुल 121 विद्यार्थियों (69 बालक एवं 52 बालिकाएं) तथा 6 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण के उपरांत एमटीई प्रभाग के वरिष्ठतम वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. शिवप्रसाद के उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच एवं जिज्ञासा विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा सीएसआईआर-एनएमएल की विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...