Jamshedpur News: एनएच-33 पर धूल से बचाव के लिए पानी का छिड़काव शुरू
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-33 की जर्जर सड़क से उड़ने वाले धूलकणों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। सड़क पर उड़ती धूल को नियंत्रित करने के लिए एनएचएआई की ओर से नियमित पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। खासकर पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक जर्जर हिस्सों में पानी का छिड़काव किए जाने से सड़क किनारे रहने वाले परिवारों, दुकानदारों और राहगीरों को तत्काल राहत मिल रही है।भारी वाहनों के गुजरने के बाद सड़क से उठने वाली धूल घरों और दुकानों के भीतर तक पहुंच जाती थी। इससे लोगों को भोजन, कपड़े और घरेलू सामान को धूल से बचाना मुश्किल हो रहा था। सड़क पर पानी का छिड़काव होने से धूलकणों का उड़ना कम हुआ है और वाहन चालकों को भी कुछ राहत मिली है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत होने तक नियमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.