Jamshedpur News: एनएच-33 की सड़क नहीं बनने पर भड़के सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी
जमशेदपुर, अक्टूबर 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एनएच-33 की सड़क निर्माण में देर और करीब आठ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर की धीमी रफ्तार पर विधायक सरयू राय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों और संवेदक पर लापरवाही तथा जनता की परेशानी की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि दशहरा के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ और धूल से राहत नहीं मिली तो जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा। मामले को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष भी उठाया जाएगा।सरयू राय ने शनिवार को दर्जनों लोगों और वार्ड पार्षद राजेश सिंह के साथ एनएच-33 का बालीगुमा तक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर बने गड्ढों, दरारों और उड़ती धूल से लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बरसात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.