Jamshedpur News: एनएच पर 72 वाहनों से 3.90 लाख जुर्माना वसूला
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: एनएच पर बुधवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई हुई। कुल 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान से अवैध पार्किंग करने वालों में हड़कंप रहा। बता दें कि जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए डीसी राजीव रंजन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में डीटीओ, डीएसपी ट्रैफिक, एमवीआई और सड़क सुरक्षा टीम ने पुलिस बल के साथ डिमना चौक से बड़ाबांकी तक कार्रवाई की।डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि एनएच और अन्य क्षेत्रों में अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित अभियान चलाएं। सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.