Jamshedpur News: एनएच पर दो किलो गांजा और नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: एमजीएम थाना पुलिस ने बालीगुमा किया कार शोरूम के पास छापेमारी कर नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नितेश कुमार झा उर्फ राजू बालीगुमा का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो किलो 60 ग्राम गांजा, 7 बोतल प्रतिबंधित नशीली सिरप, 3320 रुपए नकद, एक वजन मशीन और 11 पीस चिलम बरामद किया गया है। रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नितेश कुमार एक गुमटी की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और गुमटी से नशीला पदार्थ बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत एक लाख रुपये है वहीं सिरप की कीमत 2100 रुपए बताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.