जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: मानगो थाना अंतर्गत एनएच-33 पर सरोवर हिल्स होटल के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई। घटना में बाइक पर बैठे दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। गुस्साए लोगों ने कार चालक की पिटाई भी कर दी। इधर, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया। पुलिस उसे थाना ले गई। पुलिस ने कार और बाइक को भी जब्त किया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनएच पर तेज रफ्तार कार ने किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, दो घायल स्थानीय लोगों ने बताया कि कार डिमना की ओर से पारडीह की ओर जा रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक कार अनियंत्रित ह...