Jamshedpur News: एनएच पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, युवती समेत दो की मौत, दो घायल
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर पिपला पुल के पास गुरुवार तड़के चार बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कार सवार युवती समेत दो की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान चाईबासा के जामदा निवासी डिम्पी चातोंबा (22) के रूप में की गई वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायलों में गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल और चाईबासा के जटेंया निवासी सुनीता तुबिद शामिल है। मौके पर पेट्रोलिंग कर रहे एमजीएम थाना पुलिस ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया वहीं घायल गुरुदेव को रिम्स तो सुनीता को टीएमएच रेफर कर दिया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एमजीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.