Jamshedpur News: एनएच पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के खिलाफ और तेज होगा अभियान
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने हाईवे पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। पारडीह से बालीगुमा तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं, सड़क सुरक्षा के लिए सात चिन्हित स्थानों पर स्पीड गन कैमरे लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है। हाईवे पर धूल नियंत्रण के लिए नियमित रूप से तीन बार पानी का छिड़काव कराने को भी कहा गया है。
अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला हाईवे कार्यबल की बैठक में इस आशय का निर्देश जारी हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.