जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। एनआईटी जमशेदपुर में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत गो-ग्रीन क्लब की ओर से टाटा स्टील यूआईएसएएल आरआरआर सेंटर्स के सहयोग से विशेष ई-वेस्ट संग्रहण अभियान आयोजित किया गया। ई-वेस्ट टू रिस्पांसिबल रीसाइक्लिंग विषय पर आधारित इस पहल का उद्देश्य परिसर के लोगों को ई-कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और संसाधन पुनर्प्राप्ति के प्रति जागरूक करना था। अभियान को संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का समर्थन मिला। इस दौरान प्रिंटर कार्ट्रिज, लैपटॉप, मोबाइल, यूपीएस, की-बोर्ड, माउस, माइक्रोवेव, बैटरियां और राउटर सहित 160 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एकत्र किए गए। इनका कुल वजन 58.42 किलोग्राम रहा।निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि ई-कचरे ...