Jamshedpur News: एटक के प्रयास से शंकर प्रजापति को मिला बकाया भुगतान
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एटक के प्रयास से एससीपी इंडिया के कर्मचारी शंकर प्रजापति के आठ साल से लंबित बकाया भुगतान का मामला सुलझ गया है। उनका फाइनल सेटलमेंट करा दिया गया है।शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एटक लीगल सेल के महासचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शंकर प्रजापति कंपनी में करीब आठ साल कार्यरत थे। उनका फाइनल सेटलमेंट लंबे समय से लंबित था। एटक के हस्तक्षेप और कानूनी प्रयास के बाद कंपनी ने सेटलमेंट किया।उन्होंने कहा कि मजदूरों को वैधानिक अधिकार दिलाना एटक की प्राथमिकता है। किसी भी श्रमिक के साथ अन्याय होने पर संगठन साथ खड़ा रहेगा और जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई भी लड़ेगा। एटक नेता अंबुज ठाकुर ने कहा कि श्रमिक हितों के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। प्रेस वार्ता में हीरा अरकाने, धनंजय शुक्ला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.