Jamshedpur News: एचआईवी से बचाव में निकली जागरूकता रैली
जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: एचआईवी से बचाव को लेकर गुरुवार को जिला सिविल सर्जन कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के नेतृत्व में जागरूकता रैली में सदर अस्पताल के कर्मचारियों के अलावा विभिन्न स्वास्थ्य योजना से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हुए। जागरूकता रैली का प्रखंड कार्यालय एवं खासमहल के विभिन्न क्षेत्रों का चक्कर लगाकर सदर अस्पताल में समापन हुआ। मालूम हो कि सदर अस्पताल में एचआईवी की जांच होती है, लेकिन पूरे जिला के तीन हजार से ज्यादा मरीजों को एमजीएम अस्पताल से दवा उपलब्ध कराई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.