जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: एग्रिको में रविवार को हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना को लेकर असंगठित क्षेत्र के मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवारों के पक्ष में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। बंटी सिंह ने कहा कि दुर्घटना में जिस परिवार ने अपनों को खोया है, उनके दर्द की भरपाई दुनिया का कोई मुआवजा नहीं कर सकता। लेकिन पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है।उन्होंने मांग की कि एग्रिको दुर्घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनर...