जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक कॉलोनी का 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़ा है। इसके कारण कॉलोनी के आधा दर्जन से अधिक परिवार बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। विभागीय मिस्त्री और अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद शुक्रवार शाम तक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे प्रभावित परिवारों में विभाग के प्रति नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लॉक कॉलोनी के कुछ परिवारों ने बेलटांड़ चौक स्थित ट्रांसफॉर्मर से बिजली का कनेक्शन करा लिया है। इससे उन्हें नियमित बिजली मिल रही है, लेकिन आधा दर्जन से अधिक परिवार अब भी खराब ट्रांसफॉर्मर पर निर्भर हैं। नतीजतन इन परिवारों को पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। बारिश के मौसम में बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी और ...