जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: जिला पुलिस मुख्यालय एक माह के भीतर नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी ललित मीणा और एएसपी मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने भवन के विभिन्न कमरों और सुविधाओं का अवलोकन किया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर सीलन की समस्या सामने आई, जिसे तत्काल दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इसके अलावा भवन में शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने को कहा गया। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि नया भवन लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है। फिलहाल फर्नीचर लगाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद एक माह के भीतर जिला पुलिस म...