जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर 20 स्थित क्वार्टर नंबर एल4/11 में 22 सितंबर को हुई करीब 40 लाख रुपये की चोरी का एक माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित सुब्रतो दास ने एसएसपी से मुलाकात कर लिखित शिकायत की है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। सुब्रतो दास के अनुसार, चोरों ने दिनदहाड़े उनके घर को निशाना बनाया था। घर से नकद रुपये समेत करीब 40 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिल चुका है। इसके बावजूद अब तक खुलासा नहीं होने से पीड़ित परेशान हैं। पीड़ित का कहना है कि घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चोरी गए सामान का पता नही...