Jamshedpur News: एकता परेड के लिए प्रतापनगर-सांतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: एकता परेड-2026 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने प्रतापनगर और सांतरागाछी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का ठहराव टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व रेलवे के पांच स्टेशनों पर रहेगा। इससे परेड के दौरान इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09165 प्रतापनगर-सांतरागाछी स्पेशल 2 नवंबर को प्रतापनगर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन रात 12:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09166 सांतरागाछी-प्रतापनगर स्पेशल 4 नवंबर को शाम 7 बजे सांतरागाछी से खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 9:15 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- झारखंड से दीपावली-छठ पर 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, क्या टाइमिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.