Jamshedpur News: एकजुट होकर काम करें, नियमित गश्त पर दें ध्यान : एसएसपी
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- Jamshedpur News: एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार को सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना, कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेना और कार्ययोजना पर चर्चा करना था। एसएसपी ने सभी अधिकारियों से उनके थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, अपराध की प्रकृति, लंबित मामलों तथा संवेदनशील इलाकों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना में काम करने को कहा। अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमलोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध, अवैध कारोबार, नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Buxar News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.