Jamshedpur News: एएनएम और नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 3183 अभ्यर्थी हुए शामिल
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में रविवार को एएनएम और जीएनएम प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एएनएम की प्रवेश परीक्षा पांच परीक्षा केंद्रों पर ली गई। परीक्षा में कुल 2464 विद्यार्थियों को शामिल होना था, जिनमें 2057 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 407 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं, नर्सिंग प्रवेश परीक्षा तीन परीक्षा केंद्रों पर ली गई। इसके लिए कुल 1261 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। रविवार को आयोजित परीक्षा में 1126 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 135 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। अभ्यर्थिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.