Jamshedpur News: एआईडब्ल्यूसी का 'प्रोजेक्ट सुई-धागा' संपन्न, ई-बुलेटिन विमोचित
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: ऑल इंडिया वूमेंस कॉन्फ्रेंस (एआईडब्ल्यूसी) की शाखा द्वारा महिलाओं और बच्चियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से चलाए गए तीन महीने के 'प्रोजेक्ट सुई-धागा' का समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और बच्चियों को सिलाई-कढ़ाई का हुनर सिखाया गया, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और दीपावली की विशेष भेंट प्रदान की गई। समारोह अध्यक्ष पारुल मंगल, उपाध्यक्ष विनीता शाह और सचिव मोनिका बर्मन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इंदु गांधी, नीलाक्षी जायसवाल, प्राची राजे और सारिका सिंह जैसी वरिष्ठ सदस्याओं ने भी भाग लिया। प्रमाण पत्र वितरण के बाद संस्था के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्राची राजे और सारिका सिंह द्वारा संपादित 'हाफ ईयरली ई-बुलेटिन'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.