जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के रोमांचक मुकाबले में एंड्रा स्पोर्टिंग यूनियन और आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब ने 2-2 से ड्रॉ खेला। आदिवासी ग्रीन ने 38वें मिनट में जर्सी नंबर नौ अजय हो के गोल से बढ़त बनाई। मध्यांतर तक टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में एंड्रा स्पोर्टिंग यूनियन ने शानदार वापसी की। जर्सी नंबर 22 सुनील माझी ने 53वें और 56वें मिनट में लगातार दो गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। जीत की ओर बढ़ रही एंड्रा स्पोर्टिंग यूनियन को अंतिम क्षणों में झटका लगा। आदिवासी ग्रीन के जर्सी नंबर 24 राहुल हेम्ब्रम ने 90 1वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और दोनों टीमों ने अंक बांटे। मुकाबले में एंड्रा के सुकराम हेम्ब्...