Jamshedpur News: उलीडीह में साथी की हत्या का बदला लेने की फिराक में थे दो अपराधी, गिरफ्तार
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: उलीडीह पुलिस ने मुर्दा मैदान में छापेमारी कर हत्या की योजना बनाने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सिंह उर्फ लाड बच्चा और उसका साथी शुभम कुमार शामिल हैं। पुलिस ने अभिषेक के पास से एक देसी कट्टा और गोली बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शनिवार को सिटी एसपी ललित मीना ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक मुर्दा मैदान में बैठकर हत्या की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और अभिषेक सिंह व शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभिषेक के पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।
पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तारी राहुल बच्चा की हत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.