Jamshedpur News: उलीडीह में वृद्धा से चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान के बाद उसे दबोचा गया। वहीं, आरोपी की निशानदेही पर चेन बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी से थाने में पूछताछ जारी है। पुलिस मंगलवार को मामले का खुलासा कर सकती है। गौरतलब है कि शनिवार को शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित साई वाटिका के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय आशा रानी सारंगी के गले से एक युवक ने सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उलीडीह छिनतई मामले में सोनार समेत चार गिरफ्तार, लुट के लिए खरीदा था हथियार घटना की जानकारी आशा रानी ने तुरंत अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.