Jamshedpur News: उलीडीह में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से दो लाख की चेन झपटी
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: शहर में छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर स्नैचरों ने तीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को सोनारी और साकची में हुई छिनतई की घटनाओं के बाद शनिवार सुबह उलीडीह में 70 वर्षीय महिला को निशाना बनाया गया। घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाईं रोड नंबर-1 स्थित साईं वाटिका के पास की है। पीड़िता आशा रानी सारंगी रोज की तरह शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। टहलकर घर लौटने के दौरान एक युवक पीछे से आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। पीड़िता के बेटे सुमित ने बताया कि उनकी मां प्रतिदिन सुबह टहलने जाती हैं। शनिवार को भी वह घर लौट रही थीं, तभी बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। उनके अनुसार छीनी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.