Jamshedpur News: उलीडीह में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित फुटबॉल मैदान के समीप शुक्रवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल की पेट्रोलिंग टीम पहुंची और इलाज के लिए उसे एमजीएम ले गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और स्थानीय थानों में गुमशुदगी की जानकारी भी खंगाली जा रही है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.