Jamshedpur News: उलीडीह: शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म का आरोप, केस
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो के शंकोसाई की रहने वाली एक युवती ने डिमना गोकुलनगर निवासी लखन कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती के बयान पर उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि लखन कुमार ने उससे शादी का वादा कर विश्वास में लिया और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने उलीडीह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के संबंध, आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.