जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो के तहत गुरुवार उलियान पीएसएस से सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। शास्त्रीनगर फीडर के तहत ब्लॉक-4, पौनटान, ब्लॉक-3 छठ घाट, नरेश सिंह से कैलाश राय तक बिजली सप्लाई गुल है। वहीं उलियान फीडर से सुबह 9 से उलियान मेन रोड, बाबा लोकनाथ पथ, अनिल सुर पथ एवं नाना-नानी पार्क क्षेत्र में डीटीआर चार्जिंग के कारण शटडाउन रहेगा। बिजली निगम ने असुविधा के लिए खेद जताया है। उसने बताया है कि डीटीआर चार्जिंग के कारण शटडाउन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...