जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: दीपावली से पूर्व जिला प्रशासन की ओर से पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की पहल पर वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त राजीव रंजन ने शहीद परिवारों को शॉल एवं मिठाई भेंटकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधियों ने भी उपायुक्त का अभिनंदन किया। सार्जेंट अशोक श्रीवास्तव एवं मिथिलेश सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र तथा जिला महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान उपस्थित शहीद परिवारों एवं सैनिक प्रतिनिधियों का परिचय कराया गया। साथ ही उपायुक्त को परिषद की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: दीपावली पर गलवान शहीद गणेश हांसदा के माता-पि...